Potato Bazaar

AgricultureIndore, Madhya Pradesh

PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलता है योजना का लाभ, क्या आप पात्र हैं? यहां जानें सब

Potato Bazaar Desk10 November 20258 views4 min read
PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलता है योजना का लाभ, क्या आप पात्र हैं? यहां जानें सब
PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलता है योजना का लाभ, क्या आप पात्र हैं? यहां जानें सब
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के बारे में आज हर कोई जानता है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। योजना के जरिए किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे तीन अलग-अलग किस्त में दिए जाते हैं। हालांकि ये योजना सभी किसानों के लिए नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको पात्रता को पूरा करना होगा।

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से आज हर कोई अवगत है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे किसानों को तीन अलग-अलग किस्त में मिलते हैं। हालांकि इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको पात्रता या योग्यता पूरी करनी होगी। चलिए सबसे पहले ये जानते हैं कि कौन से किसान योजना के लिए पात्र या योग्य है?

क्या है पीएम किसान को लेकर पात्रता?
ऐसे सभी किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती लायक जमीन है।
जब PM-किसान योजना 24 फरवरी, 2019 को लॉन्च की गई थी, तो इसका फायदा सिर्फ छोटे किसानों के लिए था। पहले इस योजना का फायदा 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन होने पर मिलता था। लेकिन अब इसका लाभ लेने के लिए ऐसी कोई लिमिटेशन नहीं है।
इसका फायदा किसान परिवार के किसी एक सदस्य को ही मिलता है। यहां परिवार का अर्थ है कि एक ऐसा परिवार जिसमें पति, पत्नी और बच्चे शामिल हो।
Filed underkisan
Back to News